बिलासपुर, 29 मार्च, नगर के सर्वाधिक ख्याति प्राप्त स्कूल जिसकी स्थापना सन् 1910मे ब्रिटिश शासन काल में हुई थी जो गव्हर्मेंट मल्टीपरपज स्कूल दयालबंद (Government Multipurpose School – Bilaspur Chhattisgarh ) से जाना जाता है इस संस्था में कक्षा 6 वी 1960-61मेप्रवेश विघार्थियों का दिनांक 29/03/26दिन रविवार को शा. बहुउद्देशीय मां. विघालय दयालबंद बिलासपुर बैच समूह छात्रों का मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

Government Multipurpose School – Bilaspur Chhattisgarh : इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशन टूटेजा, अनूप शर्मा , विप्लव चक्रवर्ती, हेमंत कुमार शर्मा , प्रसन्नता सराफ , आदेश पांडेय , अनिल रायजादा उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप शर्मा (अधिवक्ता) एवं कार्य क्रम संयोजक हेमंत कुमार शर्मा ने अपने वैचारिक अभिमत व्यक्त करते हुए कहा कि उस समय में अनुशासन एवं बहुउद्देशीय योजना रोजगार मूलक व कार्य प्रनीति आधारित पठन पाठन होता था जिसका पूरे मध्य प्रदेश में जबरदस्त क्रेज हुआ करता था अनेक मेघावी व प्रतिभाशाली युवा पढ़ कर निकले है जो आज अच्छे ओहदे पर सेवा निवृत्त होकर अपना जीविका जी रहे है पुराने दिनों की याद ताजा हो गई कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र यादव शिक्षक ने किया|उक्त आशय की जानकारी मीडिया के माध्यम से दी|

