लखनऊ . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ के पावन प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं .उन्होंने सोशल मीडिया में एक्स पोस्ट में लिखा है कि यह पावन ग्रंथ समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य एवं करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है।
आइए, उनके दिव्य उपदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।
