-
वेतन वितरण अधिनियम में विहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर हो तत्काल अवरुद्ध वेतन भुगतान : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 3 सितंबर l स्थानीय चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज ( chutki bhandar girls college lucknow,) के प्रबंध तंत्र द्वारा मनमाने तरीके से विगत दो महीने से सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का नियमित वेतन भुगतान अभी तक न किये जाने पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने गहरी नाराजगी जाहिर की है l
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने इस मामले मे पुनः डी आई ओ एस लखनऊ का इस संवेदन शील मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया है और समय रहते वेतन वितरण अधिनियम 1971 मे विहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर शिक्षक दिवस के पावन अवसर के पूर्व अवरुद्ध नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किये जाने की माँग की है l

शिक्षक नेताओं ने बताया कि मनमाने तरीके से संस्था के प्रधाना चार्य का विगत सात महीने से वेतन अवरुद्ध कर एवं अधिनियम में विहित प्रावधानों की धज्जियां उड़ा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है.
इसके साथ ही साथ संस्था से जुड़े सरकारी कार्यो मे बाधा उत्पन्न कर दैनिक कार्यो को प्रभावित किया जा रहा है l बिना सक्षम अधिकारियों के पूर्व अनुमोदन के शिक्षिकाओं का उत्पीड़न एवं उनका मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है l संगठन ने इन मामले पर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है और उनसे तत्काल हस्तक्षेप कर संस्था मे शैक्षिक वातावरण उत्पन्न करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर माँग की है l
यह भी देखें : Chhattisgarh का स्कूल का ये VIDEO क्यों हो रहा viral
