
रायपुर/बिलासपुर. केंद्र सरकार के समान 28 फ़ीसदी महंगाई भत्ता की मांग को लेकर आज पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षकों, कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में जगह-जगह कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्यालय से अवकाश लेकर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन का असर यह रहा कि ज्यादातर कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा और कोई कामकाज नहीं हुआ । गौरतलब है कि कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते की मांग को लेकर सरकार को तरह-तरह से ज्ञापन व प्रदर्शन करके अवगत करा रहे हैं लेकिन अभी तक महंगाई भत्ते की मांग पूरी नहीं हुई। इसलिए अधिकारी -कर्मचारियों में आक्रोश है यही कारण है कि शुक्रवार को प्रदेश भर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।
बिलासपुर के बिल्हा में फेडरेशन की ओर से बिल्हा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया उन्हें केंद्र सरकार के समान 28 फीसदी महंगाई भत्ता मांगे जाने के कारण भी गिनाए गए। 14 सूत्रीय मांगपत्र देने वालों में मुख्य रूप से राजेश दुबे, सी के महिलांगे और चंद्रशेखर यादव एन पी सांडे और दिलीप बंजारे और अशोक कांत और भरत बघेल और भारत सिंह धुर्वे किशोर कुमार गुप्ता मुरलीधर गढ़वाल परमेश्वर सिंह सिदार इंद्रमण मरावी परमेश्वर बांधी दिनेश दिवाकर आदि उपस्थित थे
