
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ ने आज से शुरू हुई शिक्षकों की हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है । संगठन के प्रांताध्यक्ष सीके महिलागें ने कहा शिक्षकों की मांग उचित है। इसलिए सरकार मांग पूरी करे। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री से विनम्र अपील की है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सहायक शिक्षक फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है।
chhattisgarh teachers strike : उन्होने बताया कि हड़ताल के कारण प्रदेश के कई स्कूलों को ताला बंद की स्थिति हो गई है। कहीं कहीं प्राथमिक शालाएँ मिडिल स्कूल के शिक्षकों के द्वारा खोली जा रही है और मध्यान भोजन के पश्चात बच्चों को छुट्टी दी गई है । इससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। शासन प्रशासन से विनम्र अपील की जाती है कि हड़ताल को समाप्त करने के लिए कोई बीच का रास्ता बातचीत के माध्यम से निकालना चाहिए इससे बच्चों का भविष्य खराब ना हो
chhattisgarh teachers strike : गौरतलब है कि आज 6 फरवरी से सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है । इनकी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन विसंगति की है।
