
योग मित्रों द्वारा बिलासपुर मे अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया
बिलासपुर , 13 जनवरी , छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुप नारायण सिन्हा जी का बिलासपुर में आगमन होने पर बिलासपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर फूल माला बुके से भव्य स्वागत किया गया, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुप नारायण सिंन्हा ने अल्प प्रवास के दौरान योग मित्रो से मुलाकात कर महत्वपूर्ण बैठक में आने वाले समय में योग के विकास के लिए सबके विचार सुने और सभी को भविष्य मे मिलकर कार्य करने और योग मित्रों के लिए समर्पण से सबको योग का लाभ दिलाने की बात कही और योग प्रशिक्षित मित्रों के लिए आने वाले समय में पर्याप्त अवसर मिलने की बात कही ।

इस अवसर पर छगनलाल सोनवानी मंडल सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग ने योग पर हो रहे विभिन्न कार्य की विस्तृत चर्चा की , बैठक का संचालन करते हुए योग मित्र राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षक जय कौशिक ने बताया की योगासन स्पोर्टस् एसोसियेशन बिलासपुर लगातार कई वर्षो से योग टैलेंट सर्च कर रहा है और घर घर योग को पहुंचाने स्कूल से विश्वविद्यालय तक कार्य कर रहा है जिला सचिव डा लक्ष्मी अनंत ने अपनी बात रखी और सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर चर्चा करते हुए छबीराम साहू सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक ,योगीराम साहू प्राचार्य आर्य समाज प्रमुख रायपुर, डा शेख शाहिद,डा आलोक शर्मा,डा मोनिका पाठक, डा सतीष कुमार गोयल,डा मिलिंद भानदेव ,शंकर परिहार सहित योग मित्र उपस्थित रहे
