
बिलासपुर. राष्ट्रीय सेवा योजना सी एम दुबे महाविद्यालय बिलासपुर द्वारा गोद ग्राम नेवसा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में रासेयो राज्य संपर्क अधिकार डॉ समरेंद्र सिंह पहुंचे। डॉ. सिंह ने इकाई द्वारा निर्मित द्वितीय तालाब का निरीक्षण कर स्वयंसेवकों व कार्यक्रम अधिकारियों की प्रशंसा की। शिविर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सी एम दुबे महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम हमर अंगना ( महिलाओं के विरुद्ध हो रहे हिंसा के संरक्षण के संबंध में) के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। शिविर स्थल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ सुमित सोनी उपस्थित होकर विधिक संबंधी जानकारी प्रदान किए एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के डॉ निशांत सिंह , मनोज राज की टीम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ पी एल चंद्राकार, डॉ के के शुक्ला सहायक कार्यक्रम अधिकारी रोहित लहरे, हर्षा भजनकर, नेवसा सरपंच अजीत सिंह मरावी, उपसरपंच गेंदराम यादव, केशव यादव दलनायक मोहम्मद बाकर, खिलेश्वर कृषे दलनायिका अंकिता मरावी अलीशा अंसारी शिविर सलाहकार किशोर राजपूत, लुई भास्कर कौशिक, गगन यादव,प्रखर द्विवेदी,सागर गुप्ता,नारायण रात्रे,सूर्यांश पांडेय, मंजू सिंह, प्रीति पैकरा, आरती पैकरा, विभूति सिंह,बसंत कश्यप, चंद्रप्रकाश, जसवंत ठाकुर, अंजली, आदित्य सहित बड़े संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। भारत सरकार की कैच द रैन वाटर के अंतर्गत निर्मित द्वितीय तालाब के लिए नेवसा के पवन मरावी में अपनी जमीन देकर बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इकाई की इस बुलंद हौसले के लिए महाविद्यालय के चेयरमैन पंडित संजय दुबे एवं प्राचार्य डॉ संजय सिंह महोदय ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

