
बिलासपुर. स्माइल फाउंडेशन के द्वारा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। ग्रामीणों को भी निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की टीम ने बच्चों को साबुन से हाथ धोना कर सभी बच्चों को हाथ धोने के तरीके भी बताया बच्चों को कोरोना और ओमिक्रान नामक बीमारी के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को निशुल्क डिटॉल साबुन और बिस्किट का पैकेट और चॉकलेट दिए गए। टीम में शामिल डॉक्टर ने बच्चों को प्रतिदिन भोजन के पहले हाथ धोने और शौच के बाद हाथ धोने अनिवार्य बताकर समझाया गया है।

मलेरिया से बचाव जरूरी
बच्चों को डायरिया रोग मलेरिया रोग आदि छोटे-छोटे बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए। इसमें स्माइल फाउंडेशन के डॉक्टर, नर्स और कंपाउंडर, असिस्टेंट डॉक्टर और शाला के प्रधान पाठक सीके महिलांगे ने डॉक्टर को कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया है और धन्यवाद ज्ञापित किया। टीम ने भी प्रधानपाठक सीके महिलांगे के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया।
