
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष सीके महिलांगे और जिलाध्यक्ष बिलासपुर अश्वनी तिवारी और शिव शुक्ला और विनोद तिवारी और आरके मानिकपुरी आदि प्रधान पाठक उपस्थित थे।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2021 नया नाम मिडलाइन 29 दिसंबर 2021 से लिया जाना है कक्षा पहली से आठवीं तक के अध्ययनरत बच्चों को प्रश्न पत्र देकर उत्तर लिखने के लिए कहा जाएगा। परंतु वर्तमान समय में प्राथमिक शाला में कार्यरत सहायक शिक्षक एलबी 11 दिसंबर से हड़ताल पर हैं इससे परीक्षा प्रभावित होगी और परीक्षा का समय सारणी प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक रखा गया है परंतु वर्तमान समय में कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल का समय सारणी 12 बज कर 45 मिनट से 4.15 पर बच्चों को छुट्टी किया जाना है। संघ ने परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार से दो आदेश के समय में अंतर होने के कारण सभी प्रधान पाठक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है और भीषण ठंड को देखते हुए कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा समय मे परिवर्तन किया गया है। इसलिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से निवेदन है कि अर्धवार्षिक परीक्षा का आगामी आदेश पर्यंत तक निरस्त किया जाए। हड़ताल समाप्ति के पश्चात ही परीक्षा का संचालन किया जाए ताकि बच्चों का सही आकलन और मूल्यांकन किया जा सके।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ शालाओं को सूचित किया है कि शाला संचालन के समय परिवर्तन के कारण परीक्षा समय में कोई परिवर्तन नहीं आएगा निर्धारित 6 परीक्षा दिवसों में परीक्षा समय सारणी में नियत समय पर ही होगी। परीक्षा उपरांत शाला संचालन नए आदेशों के तहत किया जाना होगा। ऐसे में प्रधानपाठकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
