बिलासपुर, 25 जुलाई , स्वामी आत्मानंद मल्टी परपज स्कूल दयालबंद के पूर्व प्राचार्य रहें स्व:एम.सिन्हा (भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर) की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में मेरिट स्टुडेंट स्कालरशिप समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर उनके परिवार जनों की तरफ से कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक 95% पायल साहू विनोद कुमार तम्बोली 94%अंकतथा कक्षा 10मे 95%अंकपलक बाजपेयी 88%अंकलेकर अभिषेक श्रीवास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मान स्वरूप 10000/-दस हजार रुपए की नगद राशि दी गयी. .

इस मौके पर सिन्हा सर के सुपुत्र तारकेश्वर सिन्हा ने मिष्ठान वितरण सभी बच्चों को किया गया|अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्था की प्राचार्य डॉ चंदना पाल मैडम ने कहा कि माता पिता को जो बच्चे सम्मान करते है, वही बच्चे सफलता की ओर बढ़ते चलते है कार्यक्रम का सफल संचालन अरविन्द पाण्डेय व्याख्याता ने किया और आभार व्यक्त वीरेन्द्र यादव ग्रंथपाल द्वारा किया गया .

इस अवसर पर विजय सोम, हाशमी सर , सविता शुक्ला, महेन्द्र आनंद , पी.के.सोनार, राजेश नामदेव, भास्कर पुडके श्री चंद्र कांत केसी, सुधीर मुलकावार, अतुल वर्मा, श्रीमती नीलम चौधरी, श्रीमती अर्पणा सारखेल, श्रीमती स्मृति तिवारी, श्रीमती पी.कविता, आदि शिक्षक गण उपस्थित थे . यह जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी है .
यह भी पढ़ें
