
लखनऊ, 05 जून, 2025, campussamachar.com, बी एस एन वी पीजी कालेज लखनऊ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दिनांक 5 जून 2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रांगण में एक पीपल का पौधा रोपित किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा वनस्पति विज्ञान की अध्यक्षता श्रीमती रश्मि गुप्ता, लल्लन प्रसाद ,प्रोफेसर गुंजन पांडे ,प्रोफेसर डीके श्रीवास्तव तथा प्रोफेसर देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
बीएसएनवी पीजी कॉलेज में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला प्रारंभ
आज दिनांक 5 जून 2025 को अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में बीएसएनबी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण हेतु कथक नृत्य, नुक्कड़ नाटक तथा गिटार की ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। क्लब प्रभारी प्रोफेसर ज्योति काला तथा प्रोफेसर डीके गुप्ता के पर्यवेक्षण में विशेषज्ञ पूजा गुप्ता शुभम तिवारी तथा हर्षवर्धन नेगी 3 सप्ताह के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षार्थियों के प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। लगभग 60 प्रशिक्षार्थियों साथियों ने उत्साह पूर्वक कार्यशाला में भाग लिया।
