- कार्यक्रम के अंत में शाला की प्रधान पाठक श्रीमती उषा कोरी के द्वारा आए हुए अतिथियों धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया
बिलासपुर , 27 जून , शा प्रा शाला दोमुहानी संकुल देवरीखुर्द ब्लॉक बिल्हा(शहरी) में आज 27 जून 26 को शाला प्रवेश उत्सव सह न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद किशोर राज सूरज, विधायक प्रतिनिधि, CAC धर्मेंद्र पांडेय, नवीन प्राथमिक शाला के शिक्षक योगेश करंगजकर , SMC के अध्यक्ष सदस्य,पालक गण एवं शाला परिवार की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया साथ ही बच्चों शासन द्वारा प्राप्त नि: शुल्क पुस्तक, गणवेश एवं समुदाय सहभागिता से सभी बच्चों को टाई , बेल्ट एवं आई कार्ड वितरण किया गया . समुदायिक सहभागिता से प्राप्त समाग्री में विशेष सहयोग योगेश करंगजकर का रहा है.

साथ ही दुर्गेश कौशिक (पूर्व पार्षद परसदा) के द्वारा उसकी पुत्री के विवाह कार्यक्रम के खुशी एवं शाला परिवार के सौजन्य से शाला के सभी बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन कराया गया साथ ही इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंत में शाला की प्रधान पाठक श्रीमती उषा कोरी के द्वारा आए हुए अतिथियों धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया

कार्यक्रम में शाला के प्यारे बच्चे एवं शाला परिवार से अर्चना सोनी, सूर्यकांत मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, परवीन बानो, प्रतिभा देवांगन,पूजा पांडेय अनुपमा आडिल्य एवं मध्यान्ह भोजन दीदी साधना, कुमारी बाई सहित उषा कोसले (सफाई कर्मचारी) उपस्थित थीं

