

- स्कूल स्तर से चयनित छात्र संकुल स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया प्रत्येक शालाओं से दो दो विद्यार्थियों को बुलाया गया था।
बिलासपुर , 16 सितम्बर , संकुल केन्द्र सेमरताल में संकुल स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आज 16 सितम्बर को आयोजन किया गया जिसमें शा क पूर्व मा शाला सेमरताल शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल शा पूर्व मा शाला गतौरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल स्तर से चयनित छात्र संकुल स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया प्रत्येक शालाओं से दो दो विद्यार्थियों को बुलाया गया था।
तीनों स्कूल के छात्र छात्राओं का दो दो के जोड़ी बनाया गया था जिसमें सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागिय शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल से किशन साहू,आलोक मराठ,शा क पूर्व मा शाला सेमरताल से इशिका सूर्यवंशी, अर्पिता सूर्यवंशी,शा पूर्व मा शाला गतौरी से राज टांडे, और दिपक बघेल ने भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की पुजा अर्चना पश्चात् प्रारंभ किया गया इस अवसर पर शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल के प्रधान पाठक अनूप नुतन कुजुर, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार मुखर्जी उ व , शिक्षक नमिता बेहार शर्मा, राजेश कुमार अंनत प्रधान पाठक प्रा शाला नवगंवा, संजय सोनवानी प्रधान पाठक प्रा शाला गतौरी, दिनेश कुमार कोरी महावीर कौशिक प्रा शाला नहरीभाठा दिलीप कुमार सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
श्री दिनेश कुमार कोरी स शिक्षक, एवं नमिता बेहार शर्मा ने बच्चों से विज्ञान विषय पर सभी विद्यार्थियों सवाल किया गया जिसमें सर्वाधिक उत्तर किशन साहू ने देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस काटे की टक्कर में इशिका सूर्यवंशी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
क्या बोले शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी दिया व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबको बहुत बहुत बधाई आप सभी ने अच्छा प्रयास किया है इसी तरह से हर प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहिए इससे ज्ञान बढ़ता है। अभ्यास करते रहने से कुछ नया सीखने को मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल सेमरताल के सभी प्रधान पाठकों का सराहनीय योगदान रहा।
trending video
