
- विभाग का कोई भी अधिकारी किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम अथवा विद्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होगा.
- आवश्यकता अनुसार प्रतिनिधियों को ही अतिथि आमंत्रित करें.
बिलासपुर , 31 अगस्त, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गजेन्द्र यादव (Education Minister Gajendra Yadav ) की विभागीय बैठक में सभी अधिकारियों को शिक्षा की गुणवता बढाने और सभी योजनाओं को लागू करने आदेश दिए गए हैं . इस बैठक के बाद अधिकारी अपने स्तर से आदेश जारी कर रहे हैं .
इसी क्रम में बिलासपुर के संयुक्त निदेशक शिक्षा की और से निम्न निर्देश दिए गए हैं और कहा है कि इसका कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए . :
1 सभी संकुल समन्वयक शासन के निर्देश अनुसार अपने विद्यालय में नियमित कक्षा अध्यापन करेंगे तथा अपने संकुल अंतर्गत दौरा करेंगे.
2 सभी BRCC स्कूलों का नियमित दौरा करें.
3 जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीएमसी प्रतिदिन शालाओं का निरीक्षण करें.
4 शालाओं का निरीक्षण नियमित हो और अधिक मात्रा में हो, यह सुनिश्चित करेंगे.
5 शिक्षकों को कक्षा अध्यापन करने हेतु प्रेरित करें. जानकारी एवं अन्य कार्य में समय व्यय ना हो यह सुनिश्चित करें.
6 संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण अथवा बैठक बार-बार ना हो इसका ध्यान रखें.
7 आत्मानंद स्कूल, पीएमश्री स्कूल तथा इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विशेष ध्यान रखें तथा नियमित निरीक्षण करें.
8 विद्यालय निरीक्षण के समय भवन तथा मध्यान भोजन का अवलोकन करें, किसी प्रकार से बच्चों को हानि ना हो इसका ध्यान रखें.
9 साइकिल वितरण करते समय साइकिल की गुणवत्ता, फिटिंग एवं कल पुर्जे सही हो, हवा पर्याप्त हो इसका ध्यान रखें. परीक्षण के उपरांत ही साइकिल वितरण किया जाए.
10 शिक्षा के अधिकार अंतर्गत प्रवेश लिए बच्चों से शुल्क की मांग ना किया जाए तथा हतोत्साहित न किया जाए इसका विशेष ध्यान रखें.
11 शिक्षकों को सादगी पूर्ण एवं भारतीय परिधान पहनकर शाला आने हेतु प्रेरित करें.
12 सभी कार्यालय में सेवा पुस्तिका 2 माह में पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, कोई भी सेवा पुस्तिका अपूर्ण ना रहे.
13 शिक्षकों की उपस्थिति एवं अध्यापन कार्य समय पर हो यह सुनिश्चित करेंगे.
14 संकुल प्राचार्य नियमित रूप से संकुल अंतर्गत शालाओं का निरीक्षण करें.
15 शनिवार को स्काउट गाइड, खेलकूद, PT, गार्डनिंग, स्वच्छता आदि क्रियाकलाप कराए जाएं 16 प्रत्येक माह मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करें.
17 शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता, स्वयं के व्यवहार, परीक्षा परिणाम आदि पर ध्यान देने हेतु निर्देशित करें.
18 किसी भी प्रकार का अशोभनीय व्यवहार होने पर तत्काल कार्यवाही करें.
19 विभाग से संबंधित शिकायतों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करें और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें.
20 विभाग का कोई भी अधिकारी किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम अथवा विद्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होगा इसका ध्यान रखें. आवश्यकता अनुसार प्रतिनिधियों को ही अतिथि आमंत्रित करें.
