

- प्रधान पाठक श्रीमती निशा अवस्थी ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि स्वच्छता एक आदत होनी चाहिए, जिससे हमारा जीवन और समाज दोनों ही सुंदर बन सकें।
बिलासपुर, 27 सितम्बर , campus samachar.com, जनपद प्राथमिक शाला जलसों मे , संकुल पौसरा विकासखंड बिल्हा ग्रामीण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर 25 सितम्बर 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठक श्रीमती निशा अवस्थी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन हमें सरलता, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने एक घंटा मिलकर विद्यालय प्रांगण, कक्षाओं एवं परिसर की स्वच्छता की। बच्चों ने स्वच्छता के नारे लगाते हुए सभी को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि घर और समाज में भी जरूरी है।
इस अवसर पर भाषण, कविता और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विजयी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधान पाठक श्रीमती निशा अवस्थी ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि स्वच्छता एक आदत होनी चाहिए, जिससे हमारा जीवन और समाज दोनों ही सुंदर बन सकें। कार्यक्रम में सभी शिक्षक_शिक्षिकाएं श्री बसंत पांडे , सुनील बंजारे श्रीमती संध्या चतुर्वेदी , श्रीमती सरिता सायशेरा, जनप्रतिनिधि गण, पालक गण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
trending video
