
- बैठक में, जागरूक हिंदुओं ने एक मत से निर्णय लिया।
- आग्रहव्रत अभियान के तहत आगामी रविवार दिनांक 5 फरवरी 2023 को माघी पूर्णिमा/संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर गीतांजली पार्क स्थित शिक्षक कालोनी स्थित शिवमंदिर में आयोजन
बिलासपुर। साप्ताहिक सुन्दर काण्ड के 27वे सतत् आध्यात्मिक पाठ में श्रीमती द्रौपदी राठौर के अभिषेक नगर के स्थित आवास पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आग्रहव्रत अभियान के तहत आगामी रविवार दिनांक 5 फरवरी 2023 को माघी पूर्णिमा/संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर गीतांजली पार्क स्थित में मंदिर/शिक्षक कालोनी स्थित शिवमंदिर में हिंदुत्व के गौरव, अपने बहादुर, जाबांज, धर्मनिष्ठ, देशभक्तों के इतिहास से जनसामान्य को अवगत कराया जाएगा। अपने पूर्वजों की गलतियों हेतु माफी मांगते हुए उन बहादुर हिंदुओ के वंशज सफाई मित्रों का सम्मान कर समग्र हिंदू समाज उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करेगा। उसके बाद उनके साथ ही मंदिर प्रांगण के ही सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
सर्वश्री सत्यनारायण पांडेय, आर पी मिश्रा, नरेंद्र गोपाल, अनिल तिवारी, प्रमोद अवस्थी, उमेश पांडेय, संतोष सोनी, ईश्वर तिवारी, भूपेंद्र यादव, द्रोपती राठौर, आशा कौशिक, सरस्वती कृति कश्यप, रामसखी गोस्वामी हीरा देवी, संजू दुबे, लक्ष्मी ताम्रकार, कालेश्वरी साहू , प्रियंका त्रिपाठी, लक्ष्मी जयसवाल, पूजा तिवारी, रामशिला कश्यप, महेश कुमार राठौर, भूपेंद्र सिंह राठौर उर्मिला शिवहरे, आख़िलानन्द पांडेय, अक्षय सिंह, राजेश शुक्ला, किरण कुमार दुबे, विजय कश्यप, नीरज तिवारी, लेख राम निर्मलकर, चंद्रपुरी गोस्वामी, भुनेश्वर कश्यप, गीता मेहरा, ललित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में धर्मनिष्ठ, जागरूक हिंदूओ ने एकमतेंन निर्णय लिया।
