Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद स्वरूप ब्रह्मकुमारी बहनों ने एक स्लोगन कार्ड दिया जिसमें कहा गया है कि “आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं।”
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में 18 से 20 सितंबर तक होने वाली माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण भी दिया गया। यह संगोष्ठी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
