
केन्द्राध्यक्ष अशोक कुमार साव, पर्यवेक्षक प्रीतम कुमार साहू, तीरनाथ यादव,कमलेश ठाकुर,निर्मला वर्मा,व रीतू वर्मा की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षा का सफल आयोजन हुआ ।
दुर्ग/भिलाई, 28 मार्च ,campussamachar.com, पाँचवी बोर्ड परीक्षा का आयोजन पहले भी होता था किन्तु शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009-10 के लागू होने से 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा को समाप्त कर दिया गया था । जिसके तहत पहिली से आठवीं तक किसी भी बच्चे को कक्षा म न रोकने का नियम अर्थात फैल न करने का नियम थ। सभी बच्चे अगले कक्षा में चले जाते थे। उक्त नियम का पालन विगत वर्षों से किया जा रहा था। जिसका दूरगामी परिणाम शिक्षा स्तर में गिरावट देखा गया ।
शिक्षा गुणवत्ता में सुधार व बच्चों के स्तर जाँचने राज्य भर में पुन: पाँचवी केन्द्रीकृत बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसका पहला पर्चा 17मार्च को गणित विषय के साथ शुरु हुआ 21मार्च को दूसरा प्रश्न पत्र अंग्रेजी,24 मार्च हिंदी,27 मार्च पर्यावरण के साथ बोर्ड परीक्षा का समापन हुआ।

शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद के शिक्षक कमलेश ठाकुर ने बताया की प्रश्न पत्र बच्चों के स्तर अनुरूप था ।कक्षा के शत प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए । परीक्षा उपरांत बच्चों में खुशियों की लहर देखते ही बन रहा था।
केन्द्राध्यक्ष अशोक कुमार साव, पर्यवेक्षक प्रीतम कुमार साहू, तीरनाथ यादव,कमलेश ठाकुर,निर्मला वर्मा,व रीतू वर्मा की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षा का सफल आयोजन हुआ ।
