भिलाई , 21 फरवरी , वैशाली नगर विधान सभा (Vaishali Nagar Assembly) के हाउसिंग बोर्ड एवं घासीदास नगर भिलाई के सभी मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत निष्पक्ष मतदान एवं दिव्यांगजनों सहित सभी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिएय आज 21 फरवरी को संकल्प लिया गया और एस आई आर के ड्राफ्ट रोल के पश्चात जमा किए गए 6,7,8 फार्मों से जोड़े काटे और सुधारे गए मतदाताओं के नाम अवलोकन करने हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन भी सभी मतदान केंद्रों में किया गया।
SIR News : हाउसिंग बोर्ड एवं घांसीदास नगर भिलाई के भाग संख्या (बूथ नंबर) 195 से 199 व 203 से 209 के सुपरवाइजर श्री चंद्रमोहन बंसल जी एवं भाग संख्या 159 से 173 घांसीदास नगर के सुपरवाइजर प्रशांत पांडे के द्वारा संकल्प सभा में उपस्थित सभी बीएलओ एवं मतदाताओं को यह संकल्प दिलाया गया।कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए ये शपथ लेते हैं।कि हम देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाये रखेंगे।तथा स्वतन्त्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग जाति ,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

और यह भी शपथ दिलायी गयी कि (Vaishali Nagar Assembly) “मैं अपने बीएलओ क्षेत्र के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूट चुके सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराऊँगा।आगामी समस्त निर्वाचनों में भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान करवाऊंगा एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी देते हुए तथा अपनी नैतिक दायित्व निभाते हुवे (Vaishali Nagar Assembly) अन्य सभी व्यक्तियों को भी मतदान करने हेतु अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित करूंगा,विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में नैतिक मतदान हेतु प्रेरित करूंगा”। इस आयोजन में सुपरवाइजर चंद्रमोहन बंसल,श्री प्रशांत पांडे, बी एल ओ गीता कौशिक,अनिल थारवानी,त्रिलोचन देशमुख,ताज बेगम,सिंधु पगारे,अश्वनी देवांगन,देव वर्मा,कल्पना ठाकुर,मकरध्वज पटेल,डोमेंद्र कुमार ठाकुर बी एल ए एवं मतदाता के रूप में ता देशमुख,उदय भास्कर,एम प्रवीण उपस्थित थे।
