

- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ कार्यक्रम के तहत टंकण प्रतियोगिता व ” हिंदी और नई तकनीक कृत्रिम मेधा” विषय पर हिंदी कार्यशाला का हुआ आयोजन.
- कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक (राजभाषा) व सहायक आचार्य हिंदी विभाग बी.बी.ए.यू, डॉ.बलजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया.
लखनऊ , 19 सितम्बर , बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ के हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य पर ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के निमित्त “हिंदी और नई तकनीक कृत्रिम मेधा” विषय पर हिंदी कार्यशाला व टंकण प्रतियोगिता का आयोजन,19 सितम्बर,2025 को अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार कक्ष,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में किया गया।

टंकण प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे किया गया!कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री फूलचंद्र यादव उपस्थित रहे! टंकण प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने सहभाग किया! वहीं ‘हिंदी और नई तकनीक कृत्रिम मेधा’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन अपराह्न 3 बजे हुआ! कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर पुनीत मिश्रा (आचार्य कंप्युटर विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय)उपस्थित रहे.

उन्होंने कृत्रिम मेधा से हानि लाभ के बारे में जानकारी दी।सभागार में कुल 52 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक (राजभाषा) व सहायक आचार्य हिंदी विभाग बी.बी.ए.यू, डॉ.बलजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया.
trending video
