
लखनऊ , 24 मार्च campussamachar.com, । बीएसएनवी पीजी कॉलेज ( Bappa Sri Narain Vocational P.G College lucknow ) के दो मेधावी छात्रों ने आईआईटी जैम की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इन दोनों छात्रों ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अपना हौसला बनाए रखते हुए आईआईटी जैम की परीक्षा पास की है । कॉलेज के छात्र अभिषेक सिंह एवं दीपक कौशल ने केमिस्ट्री एवं फिजिक्स सब्जेक्ट में देश की प्रतिष्ठित आईआईटी जैम परीक्षा उत्तीर्ण की है।
Latest BSNV College News : जानकारी के अनुसार दोनों छात्रों ने अपना रुझान पढ़ाई की ओर बनाए रखा एवं बीएससी के साथ ही साथ आईआईटी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण की जिसके द्वारा इन्हें परास्नातक के लिए आईआईटी अथवा एनआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने का अवसर मिलेगा ।
kkv news : इन दोनों छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य संजय मिश्र, केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र कुमार एवं भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । अभिषेक सिंह ने कहा कि रसायन विभाग के सुमित मौलेखी ने अलग से समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन किया ।

