

- दीपावली के इस कार्यक्रम का पूनम यादव, रागिनी यादव और मंजुला यादव द्वारा निर्देशन किया गया। दीपसज्जा और रंगोली कार्यक्रम में पूरा विद्यालय अलंकरण से सुसज्जित हो गया।
- दीप सज्जा में कक्षा 9 की सोनी सिंह प्रथम, कक्षा 8 की आसिफा द्वितीय तथा कक्षा 6 की साइमा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, माधवी सिंह, रागिनी यादव, प्रतिभा रानी और रितु सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
- विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा समस्त विजयी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए और दीपावली के अवसर पर समस्त छात्राओं को मिष्ठान्न वितरित किया गया।
- बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति एवं दीपावली के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
लखनऊ , 18 अक्टूबर 2025 बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर लखनऊ ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) में मिशन शक्ति 5.0 के अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। उसी क्रम में आज नगर निगम, लखनऊ द्वारा विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं को विविध हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति की अनिवार्यता क्यों है, के संबंध में भी छात्राओं को विस्तार से समझाया गया। दरअसल सरकार की विभिन्न इकाइयां अपनी उपयोगिता और क्रियाशीलता के साथ जनता से सीधे जुड़ रही हैं ताकि सरकारी नीतियों का सौ प्रतिशत लाभ विभिन्न माध्यमों से जनता तक पहुंच सके और जनता भी सहजता के साथ सरकार से जुड़ सके।

इसी विचार के साथ नगर निगम अपनी संपूर्ण गतिविधियों और जनता के जुड़ने के माध्यम के साथ आज बालिका विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) में उपस्थित था। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने शशि कला, रजत सिंह, स्नेहा यादव, रुचि गौतम नगर निगम, लखनऊ के शिक्षा, सूचना और प्रसार कार्यक्रम के इंचार्ज तथा पवन प्रजापति वार्ड इंचार्ज का विद्यालय में स्वागत किया और उन सभी के द्वारा मिशन शक्ति के विषय में छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह, रागिनी यादव, मंजुला यादव, प्रतिभा रानी और रितु सिंह उपस्थित रहीं। चूंकि आज धनतेरस है और यह दीपावली के त्योहारों की शुरुआत है, इसलिए आज के दिन ही बालिका विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) में छात्राओं द्वारा दीपावली मनाई गई। दीपावली त्यौहार से जुड़ी पूरी परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व को छात्राएं जीते हुए अपने परिवार एवं पीढ़ियों तक हस्तगत कर सकें, इसलिए बालिका विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) में सभी पर्वों एवं त्यौहारों को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

मनाए गए दीपावली के इस कार्यक्रम का पूनम यादव, रागिनी यादव और मंजुला यादव द्वारा निर्देशन किया गया। दीपसज्जा और रंगोली कार्यक्रम में पूरा विद्यालय अलंकरण से सुसज्जित हो गया। दीप सज्जा में कक्षा 9 की सोनी सिंह प्रथम, कक्षा 8 की आसिफा द्वितीय तथा कक्षा 6 की साइमा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, माधवी सिंह, रागिनी यादव, प्रतिभा रानी और रितु सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा समस्त विजयी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए और दीपावली के अवसर पर समस्त छात्राओं को मिष्ठान्न वितरित किया गया।
