नानपारा (बहराइच) 31 जुलाई , महामना मालवीय मिशन व अन्य सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में आज पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण परिचर्चा का आयोजन कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक अभियान से जन जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर वन कर्मी , वनाधिकारी , पर्यावरण विदों के अलावा तमाम सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मालवीय मिशन की ओर से आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेश ने कहा कि , पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि , अधिकाधिक संख्या में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जाए तथा स्थानीय जन सहयोग से उनका प्रभावी संरक्षण भी किया जाए। उन्होंने बताया कि , विभाग की ओर से शिवालय बाग़ व रामलीआ मैदान के इलाकों में संघन वृक्षारोपण योजना शुरू किया गया है जिसके तहत इस क्षेत्र में खाली पड़े स्थलों को चिन्हित कर वृक्षारोपण कराए जाने की बहुआयामी योजना तय की गई है वृक्षारोपण से समूचे नानपारा वासियों को प्राणवायु मिलेगा तथा जल संरक्षण में भी सफलता मिलेगी।

महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में स्थानीय धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से सतत् पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण का अभियान चलाया जा रहा है तथा रोपित वृक्षों के संरक्षण हेतु क्षेत्रीय समाजसेवियों व पर्यावरण विदों का सहयोग भी लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि ,विद्यालय , चिकित्सालय व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण चौपाल का आयोजन कर लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
Trending Video
महंत शिवालय वीरेंद्र रवि गिरी जी महाराज ने बताया कि , समूचे परिक्षेत्र में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।रेंजर नानपारा पीयूष गुप्ता ने बताया कि , विभागीय योजना के तहत शिवालय बाग़ परिसर में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पर्यावरण विद संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी , समाजसेवी अरविंद चौधरी , ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट , प्रधान संघ अध्यक्ष तकम्मस खां , डिप्टी रेंजर अमित वर्मा , शिक्षाविद अशोक कुमार , सनातन समाज नेता धर्मेन्द्र गुप्ता समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
