

- संघ विचारक दिलीप जी ने कहा कि सनातन समाज में फैले अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने के लिए समान विचार धारा वाले, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।
बहराईच, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज गायत्री बाल संस्कार शाला सुफीपुरा(शिव पुरम) परिसर में भव्य समारोह आयोजित कर राष्ट्र की एकता, संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार, संघ परिवार, विद्यालय परिवार से जुड़े सदस्य तथा पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में समाज सेवी व अभिभावक उपस्थित रहे।
गायत्री बाल संस्कार शाला में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक-महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अज्ञानता ,अशिक्षा व अंधविश्वास को दूर करने के लिए सामुहिक अभियान चलाना होगा तभी परिवार, समाज व देश मजबूत व अखंड बना रह सकेगा, उन्होंने कहा कि अवैध नशा कारोबार, क्रय विक्रय, उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना बनाई जाए तभी अवैध नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सकेगा। संघ विचारक दिलीप जी ने कहा कि सनातन समाज में फैले अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने के लिए समान विचार धारा वाले, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।

आयोजित समारोह का संचालन प्राचार्या रेखा श्रीवास्तव ने किया तथा अध्यक्षता समाजसेविका वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ अनीता जायसवाल ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ने किया।आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से संघचिंतक ओम प्रकाश सक्सेना, राजेन्द्र अवस्थी एडवोकेट ,कवि एवं साहित्यकार शैलेन्द्र कुमार मिश्र, शिक्षाविद पुण्डरीक पांडेय, सामाजिक कार्यकत्री मोनिका, नमिता शुक्ला ,विहिप नेता अजीत प्रताप सिंह, गायत्री परिजन पंडित जगदीश मिश्र, कांति मिश्र, मीरा ,शीला श्रीवास्तव, निर्मला सिंह, एडवोकेट शिखर श्रीवास्तव ,परवीन, देवी प्रसाद मिश्रा उमा वर्मा, हुमा खान समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर निर्धन एवं अशक्त लोगो को कंबल एवं उनी वस्त्र का वितरण भी किया गया तथा सनातन समाज में व्याप्त अशिक्षा एवं अन्धविश्वास ,नशा उन्मूलन विषयक पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
