लखनऊ , 01 अप्रेल , आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा ) के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, डिग्री व विश्व विधालय के शिक्षक कर्मचारी तथा विभिन्न विभागो स्वास्थ्य कर्मचारियों ,लेखपालों, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों,के.जी. एम.यू.समेत शिक्षकों , कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर काला दिवस मनाया और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस कार्यक्रम में मातृशक्तियो व विभिन्न संस्थानो ने बढ़-चढ करके हिस्सा लिया।

लखनऊ में ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु व प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी PWD के वरिष्ठ नेता भारत सिंह तथा शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे काला फीता बांध कर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विजय बन्धु कहा कि आज ही के दिन प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त हो जाने के कारण प्रदेश के लाखों शिक्षकों का कर्मचारी का भविष्य अंधकार में हो गया है। NPS में जो भी आज जो भी शिक्षक कर्मचारी रिटायर हो रहा है वह दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। एक दिन के सांसद और विधायक को OPS मिल रही है और 30से 40 वर्ष सेवा करने वाले को NPS। यह न्यायपूर्ण व्यवस्था नहीं है। इसलिए सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर 30 से 40 वर्ष की सेवा करने वाले को न्याय दे।

प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर इन शिक्षकों का कर्मचारी का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद हुए कई वर्ष बीत गए हैं और जो अब सेवानिवृत हो रहे है। उनका दूसरों के आगे हाथ फैलाने को मजबूर है। सरकार इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय लेकर बुढ़ापे की लाठी को मजबूत करे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। ये जवान अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

