- के0जी0एम 0यू0 में जनजागरण यात्रा का समापन/सभी ने लिया संकल्प,पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति और TET की अनिवार्यता की समाप्ति तक जारी रहेगा संघर्ष
- 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली होगी – विजय कुमार ‘बन्धु‘
लखनऊ, 29 जून , अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति, TET की अनिवार्यता को लेकर विगत 11जून से निकाली जा रही जनजागरण यात्रा आज रेलवे बारातघर आलमबाग से शुरू होकर सदर सिंचाई विभाग कैसरबाग , स्वास्थ्य विभाग विभाग से होते हुए के0जी0एम0यू0 में सभा कर समाप्त हुई। लखनऊ के तमाम विभागों द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जनजागरण यात्रा के यात्रियों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। सभी ने एक स्वर में अटेवा का साथ देने का संकल्प लिया। और सभी ने इस बात को माना कि 45 के टेंपरेचर में सड़क पर संघर्ष यह सिर्फ अटेवा के बस की बात है।
यह यात्रा भीषण गर्मी में 19 दिन चली। यात्रा के समापन पर के0जी 0एम0यू0 में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि 19 दिन चली इस जनजागरण यात्रा से शिक्षकों, कर्मचारियों में पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति और TET की अनिवार्यता की समाप्ति जब तक नहीं हो जाती है। तब तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। यदि सरकार इसके बाद भी नहीं सुनती है तो 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी जो दिल्ली जैसी ऐतिहासिक रैली होगी।

अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से अटेवा और हमारा नेतृत्व विजय कुमार बंधु शिक्षकों कर्मचारियों व नौजवानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं वह बेमिसाल है, और आज के जमाने में सड़क पर इस तरह का संघर्ष करने वाला हमारे सामने कोई दूसरा नेतृत्व नहीं है इसलिए हमें अपने नेतृत्व को सड़क से सदन तक के संघर्ष मे साथ देना होगा।
शिक्षा स्वास्थ्य महासंघ के सत्येंद्र सिंह, संजय रावत व उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज अटेवा ही एकमात्र संगठन है जो सड़क पर लगातार संघर्ष कर रहा है।

इसलिए सभी अटेवा का सहयोग करें। प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय व श्रवण सचान ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर शिक्षकों और कर्मचारियों को न्याय दे। पशुपालन विभाग के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नील मणि नरसिंह राव व रेलवे यूनियन के राकेश वर्मा ने कहा कि सरकार निजीकरण को समाप्त कर आम जनता को भी राहत दे। डा0 मनोज पाण्डेय तथा डा0 कमल ऊसरी ने कहा कि TET की अनिवार्यता समाप्त हो। TET की अनिवार्यता समाप्त न होने से बुढ़ापे में शिक्षक परेशान है।
जनजागरण यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश विधिक सलाहकार नरेन्द्र कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश, वेद आर्यन, जिला संयोजक सुनील वर्मा, महामंत्री विजय विश्वास, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, विजय काकोरी, विवेक गुप्ता, हरी शंकर राठौर, आर0 सी0, शैलेंद्र रावत, अंशू केडिया, समेत कई अन्य पदाधिकारीगण भी जनजागरण यात्रा में सम्मिलित रहे।
