बिलासपुर , 11 मार्च , ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन ( AIPNBOA) के महत्वपूर्ण चुनाव में ओमी वर्मा व गजानन राठौड़ के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी विजयी हुई हैं। ज्ञात हो कि चार वर्ष पूर्व पिछले चुनाव में गजानन राठौड़ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भी संगठन द्वारा उनकी अवहेलना से आम वोटर में रोष था। राठौड़ की नेतृत्व क्षमता, मिलनसार व्यक्तित्व उनकी लोकप्रियता बढ़ाते जा रहा था। वर्तमान चुनाव एक वर्ष पूर्व होना था। किन्हीं कारणों वश चुनाव स्थगित होते गए। ईश्वर के न्याय में देर जरूर होती हैं किंतु अंधेर नहीं हो सकता। अंततः सत्य हमेशा विजयी होता हैं।

AIPNBOA : नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष ओमी वर्मा, मंडल सचिव गजानन राठौड़, कोषाध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, सहसचिव अमित कुमार सहित अनेकों कार्यकारिणी सदस्यों की एकतरफा विजय से पंजाब नैशनल बैंक बिलासपुर मंडल के अधिकारियों के हर्ष है। ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमेन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेन्द्र चावड़ा, सचिव रूप रतन सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, रविशंकर पटनायक, पार्थों घोष ने गजानन राठौड़ की टीम को शानदार विजय हेतु बधाई देते हुए बैंक व सदस्यों के हित में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया हैं। गजानन राठौड़ नेे राष्ट्रीय महासचिव दिलीप साहा के साथ मिलकर बिलासपुर मंडल के सदस्यों के हितों को पूर्ण करने में अपना सर्वस्व प्रयास करने का संकल्प लिया।
