लखनऊ , 21 अप्रेल , अभाविप लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा स्नातक सहित विभिन्न पाठ्यक्रम में हुई शुल्क वृद्धि सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के सन्दर्भ में विरोध प्रदर्शन कर कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी को ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर प्रान्त मंत्री अर्पण कुशवाहा, महानगर मंत्री सरिता पाण्डेय , वि वि इकाई अध्यक्ष जय श्रीवास्तव व इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABVP धरना प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे
BVP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय में मुख्य रूप से 5 प्रमुख मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इनमें परीक्षा शुल्क में वृद्धि का विरोध सबसे प्रमुख है. प्रदर्शन के बारे में ABVP के प्रान्त मंत्री अर्पण कुशवाहा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क बढ़ा दिया है।छात्रों का आरोप है कि 50% तक फीस में वृद्धि की जा रही है। यहां पढ़ने वाले छात्र आर्थिक रूप से कमजोर घरों से आते हैं। हॉस्टल, कैंटीन और लाइब्रेरी में सुविधाएं बदहाल हैं और भीषण गर्मी में कैंटीन हो या लाइब्रेरी, कहीं भी एसी की सुविधा नहीं मिल रही।

अर्पण कुशवाहा का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर का पानी पीने लायक नहीं है। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। जब छात्र अपनी मांगों को लेकर वीसी ऑफिस की ओर गए तो ताला लगा मिला छात्रों ने कहा क्या यहां जनरल डायर का राज चल रहा है, जो उन्हें कुलपति से मिलने तक नहीं दिया जा रहा । आरोप लगाया कि नए कुलपति जब से आए हैं, विश्वविद्यालय को प्राइवेट मोड में ले आए हैं। ‘ छात्रों का आरोप है कि प्रशासन का ध्यान सुविधा कैसे दी जाएं इस पर नहीं है। बच्चों से कैसे पैसा लिया जाए बस इसी पर पूरा फोकस है ।
ABVP के छात्रों ने प्रशासनिक भवन का गेट बंद देखकर बवाल किया। छात्र वहीं जमीन पर बैठ गए और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में कुलपति प्रोफ़ेसर जेपी सैनी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और उन्हें मांगों से अवगत कराया. .
