
लखनऊ. माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने घर-घर तिरंगा अभियान सफल बनाने के लिए शिक्षकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में उत्साहपूर्वक यह आजादी का पर्व मनाया जाना चाहिए।
शिक्षक नेता त्रिपाठी ने सभी श्रेणी के शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और संचालकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के देशभक्ति जगाने वाले कार्यक्रम आयोजित करें।
भारत तिब्बत सहयोग मंच सक्रिय : संजय शुक्ला
इसी प्रकार भारत तिब्बत सहयोग मंच के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने संगठन की सभी इकाइयों से आयोजनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर तिरंगा अभियान मनाने का आह्वान किया है। देश व विदेश में फैले इस व्यापक जनाधार वाले संगठन के पदाधिकारियों को भी यह कहा गया है कि वे १५ अगस्त तक हर स्तर पर आयोजन करें और लोगों को आजादी की लड़ाई से जुड़ी घटनाओं को जानकारी दें ।खासकर नई पीढ़ी को आजादी के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराएं।
नयी पीढ़ी को जोडऩा जरूरी : डॉ.जेपी मिश्र
एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज सीतापुर रोड लखनऊ के संस्थापक डॉ.जेपी मिश्र ने आजादी की ७५वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी लोगों में खास कर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने में सफल होगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो विद्यालय में विद्यार्थियों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह विशेष रूप से किया जाएगा।
बहराइच में अलख जगा रहे : संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट
उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला बहराइच में पिछले कई दशकों से सामाजिक संगठनों से जुड़े कर समाज सेवा की अलख जगा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने अपने से जुड़े संगठनों की मीटिंग में इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की। अब इसी केअनुरूप आजादी के प्रसंगों की जानकारी स्कूली बच्चों को दी जा रही है। गांवों में तिरंगा भी वितरण किया जा रहा है ताकि आजादी की ७५ वीं वर्षगांठ पर व्यापक स्तर पर हर घर में ध्वजारोहण हो हो सके।

