लखनऊ | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच चल रही सीट शेयरिंग की खींचतान पर तंज कसा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सहारनपुर और इमरान मसूद की नाराजगी। सपा ने अपनी पहली सूची में सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सहारनपुर की सीटों पर दावा ठोक रहे थे और सपा के इस कदम से भड़क गए हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत चल ही रही थी कि सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव भेज दिया और 5 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी कर दी। राजभर ने इसी जल्दबाजी को “स्पेशल 26” कहकर घेरा है।
