- प्राचार्य प्रो. शिवानी श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के लिए बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि
लखनऊ | पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ (Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ) के वाणिज्य संकाय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल वर्मा ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। उनके नवाचार “AI-Enabled Sustainability Reporting and ESG Data Management Interface Device” को भारत सरकार के पेटेंट, डिजाइन एवं व्यापार चिह्न महानियंत्रक कार्यालय द्वारा डिजाइन पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह डिजाइन संख्या 502027-001 के अंतर्गत पंजीकृत है। इस नवाचार में प्रो. गीतिका टंडन कपूर, प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं श्रीमती शैली सिंह का भी योगदान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College : इस डिजाइन नवाचार के अंतर्गत एक ऐसे AI-आधारित इंटरफेस डिवाइस की परिकल्पना की गई है, जो कंपनियों एवं संस्थानों की स्थिरता (Sustainability) से संबंधित सूचनाओं तथा ESG (Environmental, Social and Governance) डेटा के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, सरल एवं प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से पर्यावरणीय प्रदर्शन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण, प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को एकीकृत करने की अवधारणा प्रस्तुत की गई है। इसका उद्देश्य ESG से संबंधित जटिल सूचनाओं को एक सुव्यवस्थित डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से प्रस्तुत करना तथा संस्थानों की पारदर्शिता, जवाबदेही और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना है।
Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College : पेटेंट एवं डिजाइन पंजीकरण बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नवीन आविष्कारों एवं मौलिक डिजाइनों को कानूनी मान्यता और संरक्षण प्राप्त होता है। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा संस्थानों में पेटेंट, शोध एवं नवाचार गतिविधियाँ अकादमिक गुणवत्ता और अनुसंधान संस्कृति के महत्वपूर्ण मानक हैं। डॉ. वर्मा का यह नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से स्थिरता रिपोर्टिंग एवं ESG डेटा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
campussamachar : इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवानी श्रीवास्तव ने डॉ. विशाल वर्मा एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा पेटेंट, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियाँ महाविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता और अनुसंधान संस्कृति को सुदृढ़ करती हैं। साथ ही, ऐसी उपलब्धियाँ NAAC मूल्यांकन एवं NIRF सहित अन्य राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग में महाविद्यालय के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं पूरे महाविद्यालय परिवार ने डॉ. विशाल वर्मा एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि महाविद्यालय में शोध, नवाचार एवं बौद्धिक संपदा सृजन की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।
यह भी पढ़ें :
