Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” की पुण्यतिथि पर पूर्व और वर्तमान छात्रों सहित अपने श्रद्धांसुमन अर्पित करने पहुंचे कई वरिष्ठ नेता ,मंत्री और विधायक
- कार्यक्रम में छात्रसंघ चुनाव कराने की उठी मांग
लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” की 35वीं पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रांगण में मनाई गई। छात्रसंघ भवन परिसर में छात्र नेताओं,पूर्व छात्रों,विधायकों और पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय ज्ञानेंद्र सिंह”ज्ञानू”की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़े पूर्व छात्र, छात्रनेता,विधायक,मंत्री और बड़ी संख्या में छात्रावास के अंतःवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल सिंह “बीरू” ने किया और संचालन वरिष्ठ छात्रनेता अंशू अवस्थी ने किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रमोद तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू एवं कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थिति छात्रों के प्रिय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिया कालेज (1956),पूर्व छात्रनेता लखनऊ विश्वविद्यालय चचा अमीर हैदर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष केकेसी(1977),पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह चौहान(1985),पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू,पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष केकेबी श्री अवधेश यादव, संजय शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष वेदांत कॉलेज रोहित आनंद,पूर्व जूनियर लाइब्रेरियन राजेश विद्यार्थी, प्रदीप सिंह बब्बू,पूर्व महामंत्री शिया कालेज उदय प्रताप सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष केकेबी संजीव सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए ज्ञानू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया।

विदित हो कि श्रद्धेय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह”ज्ञानू”लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह छात्रावास में 1980 दशक के अंत:वासी थे और छात्रसंघ में 1990 मे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनका जीवन सदैव छात्रहितों के लिए समर्पित रहा और छात्रहितों के लिए संघर्ष करते हुए वे बलिदान हो गए।
स्वर्गीय ज्ञानू जी को याद करते हुए शिया डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रहे चचा अमीर हैदर ने छात्र राजनीति से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं छात्र हितों के लिए सदैव युवा बनकर संघर्ष करना चाहता हूं, जिस तरीके से मैं छात्र था मेरे अंदर आज भी छात्रों के हितों के लिए लालसा रहती है कि कुछ कर सकूं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष लूटा अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे,वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला,बीके सिंह “बिरजू” राजेंद्र विक्रम सिंह बच्चू दादा,उपेंद्र सिंह,प्रो वाई पी सिंह,योगेंद्र सिंह,आदित्य विक्रम सिंह,पूर्व छात्रनेता रमेश सिंह जी,ओंकार सिंह, एडवोकेट अनीता अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह, प्रदुम्न वर्मा,राजीव श्रीवास्तव राजा, शैलेंद्र शर्मा अटल, प्रदीप शुक्ला,अश्वनी त्रिवेदी, प्रो अविनाश कुमार सिंह,विसल सिंह,अनिल निगम,अपूर्व व्रत पाठक,एस पी सिंह,नरेंद्र सिंह,प्रकाश सिंह,रामेश्वर सिंह”पप्पू”मनोज सिंह बाराबंकी,रत्नेश भारती,कौशलेंद्र पाल “लोको”दीपक सिंह “मामा”प्रवेश सिंह”दिन्नू”रवि भूषण सिंह,ओपी ओझा, अमिताभ त्रिपाठी,प्रदीप पांडे, जीतेश सिंह, एडवोकेट चाणक्य सिंह चौहान,देवी शंकर”देवी भाई,सिराज भाई, युसूफ भाई,सगीर भाई, संजीव पांडे संजू,प्रदीप सिंह दीपू,देवेंद्र राय,शरद सिंह,अनिल सिंह बब्बू, हरेंद्र सिंह,विनोद तिवारी,कपिल वर्मा,डा देवव्रत मिश्रा, मनोज मिश्रा, पवन सिंह शिल्पी,हितेंद्र सिंह,रज्जन सिंह रज्जू , प्रशांत सिंह पुत्र पूर्व सांसद प्रतापगढ़ स्मृति शेष श्री सी एन सिंह,आयुष सिंह चौहान,युवराज सिंह, सत्येंद्र सिंह,गुड्डू भाई,संदीप सिंह चौहान, राकेश अस्थाना, रजनीश पांडे,प्रदीप पटेल, पारसनाथ सिंह,राम लखन सिंह बबलू,देवेश सिंह देवम शिवम सिंह राजपूत,गुरनाम सिंह,अनिल कुमार अवस्थी अमरेश तिवारी,पप्पू यादव लखनऊ विश्वविद्यालय के कर्मचारी पाटन सिंह चौहान,मोहम्मद जमील सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का आभार छात्रसंघ समन्वयक प्रो महेंद्र अग्निहोत्री जी ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात 70 के दशक के पूर्व छात्रनेता लविवि,अध्यक्ष नगर पालिका बाराबंकी रंजीत श्रीवास्तव, अतःवासी हबीबुल्लाह छात्रावास राजेश प्रताप सिंह के पिता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा शांति की प्रार्थना की ।
Trending Video
