नई दिल्ली | भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले ( India Wins Ninth U19 Asia Cup Title ) में आज पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर Men’s U19 Asia Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 9वीं बार यह ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने खुशी जाहिर की और युवा खिलाड़ियों को बधाई दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह शानदार दिन है। मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि टीम की यह सफलता दूसरे युवाओं को भी प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवा खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। अल अमेरात, ओमान में खेले गए मैच में पाकिस्तान का स्कोर: 50 ओवर में 338 रन बनाये थे जबकि भारत ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया|
