लखनऊ | भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में नवनिर्मित ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का उद्घाटन किया। यह समारोह ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के 90 वर्ष और लखनऊ में इसकी आध्यात्मिक सेवाओं के 72 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नवदशकोत्सव’ का हिस्सा था। इस अवसर पर आयोजक संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल भौतिक विकास नहीं है, बल्कि ऐसा भारत है जहां नागरिक ईमानदार हों, परिवारों में संस्कार हों, समाज में सद्भाव हो, महिलाओं का सम्मान हो, युवाओं में अनुशासन हो और हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का भाव हो। उन्होंने राजनेताओं और लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सिर्फ यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, बल्कि यह सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर हो।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज भारत अंतरिक्ष से लेकर एआई (AI) तक हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन बाहरी शांति के साथ-साथ आंतरिक शांति और मानसिक संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है, जिसमें आध्यात्मिक संस्थाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने लखनऊ की सराहना की | रक्षा मंत्री के इन विचारों को 13 नवंबर 2026 को उनके आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया गया है।
