गोरखपुर | महामना मालवीय मिशन , सीमा जागरण मंच , रूल ऑफ लॉ सोसायटी व गायत्री परिवार की ओर से पर्यावरण, जल संरक्षण , नशा उन्मूलन जन जागरण यात्रा का शुभारंभ ख्यातिलब्ध पौराणिक गोरक्षनाथ मंदिर (गोरखपुर) से शुभारम हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाली यह यात्रा भारत नेपाल सीमावर्ती इलाका माधव टांडा जनपद पीलीभीत में समाप्त होगी। आज आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यात्रा की सफलता के लिए गोरक्षनाथ मंदिर में सामूहिक पूजन अर्चन कर पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महामना मालवीय मिशन , सीमा जागरण मंच , रूल ऑफ लॉ सोसायटी व गायत्री परिवार परिजनों को संबोधित करते हुए सीमा जागरण मंच संरक्षक अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध नशा प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है इसपर पूर्ण विराम लगाये जाने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरण चलाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि वृहद स्तर पर अभियान चलाकर सघन वृक्षारोपण किया जाए ताकि पर्यावरण मानवा अनुकूल बना रह सके।
मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया सीमावर्ती इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जा रहा है तथा अवैध नशा कारोबार क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान यात्रा चलाया जा रहा है।

रूल ऑफ लॉ सोसायटी राष्ट्रीय महामंत्री सलभ कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि प्रस्तावित यात्रा के दौरान जगह-जगह जन चौपाल का आयोजन कर लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। मालवीय मिशन महासचिव सोमेश वर्धन सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन विषयक को लेकर सीमावर्ती इलाकों में समितियों का गठन कर अवैध नशा उपभोग पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।
सीमा जागरण मंच क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्यदेव जी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए गांव गांव में सघन प्रयास किया जा रहा है तथा राष्टवादी चिंतकों की एक शशक्त व प्रभावी टीम भी बनाई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रो० डॉ० तेजस्वनी दुबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेविका ममता जायसवाल ने किया। यात्रा का नेतृत्व सीमा जागरण मंच प्रांत अध्यक्ष जीतेन्द्र पाल सिंह कर रहे हैं।
आयोजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो ० डॉ ० एसएन सिंह , प्रो ० डॉ ० देव नारायण पाण्डेय , संघ विचारक दीपक जी , अनमोल यादव , हिमांशी , रीना सिंह अधिवक्ता , कामाक्षी मनी शुक्ला , गायत्री परिजन संजय दुबे , अजय गुप्ता , देव प्रकाश , अभिषेक सिंह , सुमन जायसवाल , कुमकुम सिंह के अलावा स्थानीय वन विभाग के वन कर्मी भी उपस्थित रहे। गायत्री परिजनों ने पर्यावरण व नशा उन्मूलन विषयक पर युग गीत भी प्रस्तुत किया। समापन अवसर उपस्थित लोगों को मालवीय मिशन के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन विषयक पर शपथ भी दिलाया गया।
Trending video
