लखनऊ | डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ( Dr. Dinesh Chandra Sharma ) राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ( Uttar Pradesh Primary Teachers’ Association ) उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ( Uttar Pradesh Teachers’ Federation ) और सदस्य उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा कि ११ वर्षों बाद बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई है जो कि स्वागत योग्य है लेकिन कुछ बीएसए इसमें भ्रष्टाचार करने की जुगत में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने (Dr. Dinesh Chandra Sharma ) आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ नगर के बीएसए काउंसलिंग में कार्यरत ब्लॉक के १० विद्यालयों का विकल्प ले रहे हैं। जब नियम विद्यमान है कि वरिष्ठता सूची से पहले दिव्यांग ,उसके बाद शिक्षिकाओं को बुलाया जायेगा। उनके सम्मुख रिक्त विद्यालयों की सूची रखी होनी चाहिए जिसमें शिक्षक ऐच्छिक विद्यालय के सम्मुख हस्ताक्षर करके उस विद्यालय के विकल्प चुनेंगे तत्पश्चात वो सीट लॉक हो जाएगी,
डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ( Dr. Dinesh Chandra Sharma ) ने कहा कि अगले क्रम के शिक्षक द्वारा अवशेष में से विकल्प चुना जाएगा,यही प्रक्रिया पूरी काउंसिलिंग में अपनाई जाएगी। लेकिन उपरोक्तानुसार न करके एक ही शिक्षक से १० विकल्प माँगना गलत है। इसमें एक ही विद्यालय के एक से अधिक विकल्प लिए जाते हैं और शिक्षकों को दोषी ठहराया जाता है और भ्रष्टाचार करके विद्यालय आवंटित किये जाते हैं|
