- मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के संस्थापक ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले ‘महामना’ का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
पंडित मदन मोहन मालवीय का का जन्म 25 दिसंबर 1861 को हुआ था और उनका निधन 12 नवंबर 1946 को हुआ था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, पत्रकार, वकील और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के संस्थापक थे। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया है।
श्रद्धांजलि संदेश: “महान स्वतंत्रता सेनानी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले ‘महामना’ का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”
