लखीमपुर खीरी | खंड शिक्षा अधिकारी लखीमपुर द्वारा कल 5 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लालपुर स्टेडियम में प्रस्तावित की गई है। कुल 15 न्याय पंचायत में से केवल 07 न्याय पंचायत में खेल प्रतियोगिता हुई है, 08 न्याय पंचायत में अभी न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद की प्रतियोगिता हुई ही नहीं है और ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक पत्र जारी किया है| एक वरिष्ठ शिक्षक ने बताया जारी किये गए इस पत्र में न पत्रांक संख्या है न ही डेट है न ही उनके हस्ताक्षर हैं । शिक्षक का यह भी कहना है कि साथ ही प्रतियोगिता में ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है जो कल की 05 नवम्बर में ट्रेनर भी हैं सुपरवाइजर और प्रगणक का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। अब वह प्रशिक्षण करेंगे कि प्रतियोगिता करेंगे, यह उन शिक्षकों पर निर्भर करता है उपस्थित कहीं एक जगह ही कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये खेल आयोजन किस प्रकार सम्पन्न कराया जाता है |

