Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ | पूर्वी-मध्य एवं संलग्न दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर आज 26 अक्तूबर को बने गहन अवदाब के दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने तथा इसके उपरांत पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होकर 27 अक्टूबर की सुबह के आसपास प्रचंड चक्रवाती तूफान तथा उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और तीव्र होकर 28 अक्टूबर की सुबह के आसपास अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पहुँचने तथा उसी दिन दोपहर से पहले बापटला तथा यनम तटों को पार करने की प्रबल संभावना है|
उक्त मौसम तंत्र के 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं और व्यापक बेमौसम वर्षा के साथ 29-31अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है| इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन 6-8°C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है|
Trending Video
