लखनऊ. लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष और NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु अब मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं . वे इस संवाद में विगत 13 वर्षों में प्रदेश के 16 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों की लड़ाई लड़ने के साथ ही जनवादी मुद्दों चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर सरकारी नौकरियों के हो रहे निजीकरण के विरोध की बात हो या फिर रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती जैसे मुद्दों पर अपने आन्दोलन की जानकारी दे रहे हैं.

विजय कुमार बंधु के सांगठनिक रूप से शिक्षकों और कर्मचारियों की टीम के साथ लगातार सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क कर रही है। अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी कहते हैं कि लगातार डोर टू डोर मतदाताओं से जनसंपर्क किया जा रहा है और मतदाता भी विजय कुमार बन्धु के नाम पर अपनी सहमति जता रहे है। कई मतदाता विजय कुमार बंधु के नाम से पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए है और उनके द्वारा किए गए संघर्ष की सराहना भी कर रहे है।
यह भी पढ़ें –
