लखनऊ . उत्तरप्रदेश विधान परिषद चुनाव प्रचार के बीच महानवमी , दशहरा अवकाश के कारण चुनाव प्राचार प्रभावित होने लगा तो उम्मीदवारों ने रणनीति बदल दी है , अब वे पूरा धयान बूथ मैनेजमेंट पर लगा रहे हैं, क्योकि जीत में यही महत्वपूर्ण होता है . लगातार तीन – चार दिन अवकाश होने के कारण स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को उम्मीदवारों ने बैठकों और डोर डू डोर कैम्पेन तज कर दिया है. साथ ही बूथ मैनेजमेंट व्यवस्था को विशेष दुरुस्त करने में समय बिता रहे हैं .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है कि लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा चुनाव. आयोग ने मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है. मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है और यह सुविधा भी दी गई है कि घर बैठे मतदाता अपना नाम बूथ नंबर इत्यादि जांच कर सकते हैं . शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को उम्मीदवारों का प्रचार विद्यालयों और कार्यालय में होता रहा है, लेकिन विजयदशमी -महानवमी के अवकाश होने के कारण प्रचार इन स्थानों पर तो ठप है, लेकिन उनका प्रचार अब अलग-अलग जिलों, ब्लॉकों में बैठकों तथा डोर टू डोर प्रचार पर केंद्रित हो गया है.
इसके साथ ही प्रत्याशियों और उनके दलों के कार्यकर्ता – पदाधिकारी बूथ मैनेजमेंट पर पूरा जोर दे रहे हैं , क्योंकि मतदान केंद्र दूर दराज क्षेत्र होने के कारण मतदाताओं का पहुंचना थोड़ा कठिन होता है . इसलिए मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने लाने और ले जाने की जिम्मेदारी भी कुछ उम्मीदवारों द्वारा उठाई जा रही है इसके लिए भी व्यापक स्तर पर इंतजाम किये जाने की जानकारी मिली है. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को हर स्तर पर अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं और यह मतदान होने तक जारी रहेगी.
