लखनऊ .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर उन बहादुर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि इन जवानों का साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।
वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में माफिया राज था। उस समय अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए हमारे वीर पुलिस अधिकारियों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा।
आज नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है। पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्वतंत्रता मिली है।।”
