लखनऊ . श्री योगेश्वर रिषिकुल इन्टर कालेज मेंहदीगंज लखनऊ (Shri Yogeshwar Rishikul Inter College) में मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र मा0 उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ और के तत्वावधान में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3:0 के क्रम में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय भगीरथ वर्मा अपर जिला जज/रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ एवं विशिष्ट अतिथि मित्रेश सिंह कुशवाहा सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की उपस्थिति रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्य अतिथि ने मध्यस्थता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को अपने अहम् को त्याग कर आपसी बातचीत के द्वारा विवादों को हल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ने भी कहा बड़े-बड़े मामले भी आपसी वार्तालाप से हल किये जा सकते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम में क्वींस कॉलेज लखनऊ के प्रवक्ता द्वय अनुराग मिश्र डा0 एस0के0 मणि शुक्ल के साथ-साथ विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College ) के अध्यापक महेश सोनकर, राजेंद्र मिश्र, उमाकांत बाजपेई, विश्वजीत सिंह, उमा देवी साहू,डाक्टर निधि जोशी,डाक्टर कुमुद पाण्डेय, शिप्रा कनौजिया, जयकरन कुशवाहा,ओमेंदर कुमार,के0 के0सक्सेना ,प्रदीप कुमार सहित सभी शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College ) के प्रधानाचार्य डा0 जी0के0 मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापित डा0 आर0 के0 त्रिवेदी ने किया।कार्यक्रम कार्यक्रम सफल संचालन डाक्टर जितेश कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें –
