Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के माध्यम से यह संदेश दिया कि अधर्म और आतंक का अंत: माँ कालरात्रि का दिव्य स्वरूप यह संदेश देता है कि अधर्म, अत्याचार और आतंक का अंत ही न्याय, शांति और निर्भय समाज की स्थापना का आधार है।
उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि तब प्रदेश में रक्तबीज रूपी माफिया और असामाजिक तत्व आतंक फैलाते थे, जिनका उनकी सरकार ने सफाया किया है। उन्होंने मां कालरात्रि से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं समाप्त हों और हर तरफ शुभता का संचार हो।
