लखनऊ . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अपना दल’ के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि (17 अक्टूबर) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) के जरिए डॉ. सोनेलाल पटेल को याद करते हुए लिखा:
“सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों की भागीदारी के लिए संघर्षरत रहे अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाज के अंतिम पायदान तक अधिकार और अवसर की आवाज पहुंचाने का उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा।”
उल्लेखनीय है कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना दल (Apna Dal) पार्टी की स्थापना साल 1995 में की थी और वे उत्तर प्रदेश में पिछड़ों व वंचितों की राजनीति के बड़े नेता माने जाते थे। सीएम योगी ने डॉ. सोनेलाल पटेल को सामाजिक न्याय का एक सशक्त हस्ताक्षर बताते हुए कहा कि शोषित, वंचित और उपेक्षित लोगों के अधिकारों के लिए किया गया उनका अथक संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
