नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नवरात्रि में आज मां कालरात्रि की विशेष उपासना का दिन है। उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो। देवी मां की दिव्य कृपा से सबकी समृद्धि हो, यही प्रार्थना है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन (मां कालरात्रि की पूजा के अवसर पर) अपने ‘X’ (ट्विटर) हैंडल पर एक ओडिया भक्ति गीत शेयर किया है। गीत का नाम: ‘Jay Durga Maa’ (जय दुर्गा मां) इसके गायक/कलाकार: अंतरा (Antara) और ज्योतिर्मयी (Jyotirmayee) हैं .
उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि (Maa Kalratri Puja) की पूजा का विधान है. माता का स्वरूप बहुत दिव्य और प्रभावशाली माना जाता है. उनका वर्ण घने अंधकार के समान श्याम है और माता के तीन नेत्र हैं. मां कालरात्रि के लंबे और खुले हुए केश उनके स्वरूप को और भी अद्भुत बनाते हैं.
