लखनऊ . माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी की अगुआई में संगठन की और से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ खंड से अधिकृत प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह के समर्थन में लखनऊ जिले के संरक्षक,राज कुमार वाजपेयी, शिवा कांत त्रिपाठी,हरिश्चन्द सिंह , खुशबू रानी ,जे के यादव , नवल अवस्थी प्रेम चंद,एवं कृष्ण मोहन मिश्र के प्रचार टोली ने दर्जन भर विद्यालयों में सम्पर्क किया .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रचार टोली ने आज लखनऊ के गुरु नानक गर्ल्स, जनता इ का, जनता गर्ल्स , बालिका विद्या लय मोती नगर , महाराजा अग्रसेन इ का, सोहन लाल, सोहन लाल गर्ल्स, बी एन लाल इ का रेलवे इ का मानक नगर हनुमान प्रसाद रस्तोगी, लक्ष्मी भगवती गर्ल्स आदि कॉलेजों का व्यापक दौरा कर अपने प्रत्याशी आशीष कुमार के समर्थन में अपने सार्थक तर्को एवं सगठन की उपलब्धियो को बताते हुए मतदान करने की अपील की।
यह भी पढ़ें –
