लखनऊ | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय) के लखनऊ खण्ड शिक्षक विधायक प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह (महामंत्री) ने आज गुरुवार को बी जी आर इण्टर कालेज बिलग्राम,पं नेहरू इण्टर कालेज सदरपुर बिलग्राम एवं नरपतसिंह इण्टर कालेज माधौगंज का दौरा कर शिक्षकों से प्रथम वरीयता मत देने का आग्रह किया।

प्रत्याशी श्री सिंह के साथ जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत शुक्ल, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र, सुनील कुमार पटेल प्रधानाचार्य जनता इण्टर कालेज भरावन, अमित सिंह प्रधानाचार्य बी वी एम इण्टर कालेज भरावन सहित क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षक सम्मिलित रहे। आज यह जानकारी प्रदेश संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने चुनाव प्रचार समीक्षा के बाद दी है।
