नई दिल्ली . सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली के सम्मेलन कक्ष में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 24 सितंबर को “स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में कविता के प्रति अनुराग, संवेदनशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति की सुंदर झलक देखने को मिली।

प्रतियोगिता में कवयित्री एवं साहित्यकार श्रीमती बबिता पांडेय ने बाह्य निर्णायक के रूप में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। अपनी गरिमामयी उपस्थिति, साहित्यिक अनुभव एवं उत्साहवर्धक मार्गदर्शन से उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अपनी स्वरचित कविताओं का भी भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सभी ने विशेष रूप से सराहा।

