लखनऊ . राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष सम्मेलन 2026 ( National Dharma Jyotish Sammelan ) का आयोजन दिनांक 19 और 20सितंबर 2026 को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में अष्टभुजी राष्ट्रीय ज्योतिष केंद्र द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में बतौर अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सम्मिलित हुए। सम्मेलन में डॉ नम्रता सिंह और डॉ प्रत्यूष चंद्र सिंह को उनके ज्योतिष में किये गए योगदान को लेकर उन्हें अष्टभुजी राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष केंद्र की चेयरमैन डॉक्टर रजनी अवस्थी द्वारा ज्योतिष महोपाध्याय उपाधि से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से ज्योतिष आचार्य डॉक्टर एच एस रावत ( उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) और योग सिद्ध गुरु मां चेतना जी (अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु ज्योतिषाचार्य वास्तविक आयुर्वेद दिव्यांगजन, समाज व पर्यावरण संरक्षिका) समेत एस्ट्रोलाजर राजेश शर्मा, एस्ट्रोलॉजर मानवेंद्र रावत, एस्ट्रोलॉजर राज ज्योति सिंह कृपाराम उपाध्याय, लाल किताब विशेषज्ञ रघु कांड गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
